फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑफिस में घुसकर पीटा, दौड़ाने पर मारी गोली

Thu, 17 Oct 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
तेज काॅलोनी में फायरिंग करता युवक सीसीटीवी में केंद। सीसीटीवी
विज्ञापन
रोहतक। पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र की तेज कॉलोनी में मंगलवार रात साढ़े नौ बजे एक ऑफिस में घुसकर तीन युवकों ने युवक को गोली मार दी। पीड़ित की शिकायत पर तीन हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित सतीश ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में दी शिकायत में बताया कि उनका तेज कॉलोनी स्थित घर में ही ऑफिस है। वहां पर केबल नेटवर्क और एल्युमिनियम फेब्रिकेटर का काम होता है। उनके ऑफिस में कॉलोनी के रहने वाले शिवम, योगेश, रवि और विशाल बैठे हुए थे। इसी दौरान उनकी कॉलोनी का रहने वाला आतिश अपने साथी फौजी और एक अन्य के साथ बाइक पर सवार होकर आया और ऑफिस में घुसकर शिवम के साथ मारपीट करने लगा। जब आरोपी भागने लगे तो उनका पीछा किया गया। इस पर आतिश ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उनके गाल में लगी, जो दूसरी तरफ निकल गई। पिस्तौल में गोली खत्म होने पर आरोपी लोड करने लगा, मगर कारतूस नीचे गिर गया। इस पर आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना से पहले एक आरोपी ऑफिस में रेकी करके भी गया था।

अवैध हथियार रखने की शिकायत के शक में की वारदात
कुछ दिन पहले पुलिस को आतिश के पास अवैध पिस्तौल होने की जानकारी मिली थी। पुलिस आतिश की तलाश में एक-दो बार पूछताछ कर चुकी है। आतिश को शक है कि पुलिस को हथियार रखने की सूचना शिवम ने दी है। इसी बात से रंजिश रखते हुए आरोपी ने हमला किया, मगर जब खुद फंसता दिखा तो दूसरे लोगों पर भी फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। -रविंद्र कुमार, प्रभारी थाना, पुरानी सब्जी मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें