फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संभलकर चलें...एमडीयू कैंपस में हैं मधुमक्खियों के छत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। गर्मी में पारा बढ़ने लगा है। शुक्रवार को यह अधिकतम 35 डिग्री तक पहुंच गया। इस बढ़ती गर्मी में मधुमक्खियां उग्र होने लगी हैं। उग्र मधुमक्खियां रोजाना एमडीयू कैंपस में विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों पर हमला कर रही हैं। इनसे बचने के लिए लोगों को कमरों में बंद रहना पड़ रहा है। विवि प्रशासन ने विभिन्न विभागों को पत्र जारी कर छत्ते हटवाने के लिए प्रति छत्ता एक हजार रुपये जमा कराने का निर्देश जारी कर दिए हैं। शनिवार से छत्ते हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
एमडीयू में पिछले तीन दिन से मधुमक्खियाें का खौफ बना हुआ है। अचानक मधुमक्खियां झुंड में उड़कर लोगों पर हमला कर देती हैं। इनके हमले से बचने के लिए कैंपस में मौजूद लोगों को कमरों में बंद रहना पड़ रहा है। कैंपस में डीडीई भवन, राधाकृष्णन सभागार, मनोरोग विभाग व छात्रावास में बड़े-बड़े छत्ते लगे हैं। मधुमक्खियों के हमले से यहां के शिक्षक व विद्यार्थी भयभीत हैं। शनिवार से छत्ते हटवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस में मधुमक्खियों के कुछ छत्ते हैं। इनके बार-बार काटने के मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए विवि की सामान्य शाखा को छत्ते हटवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नियमानुसार व्यवस्था सुचारु बनाई जाएगी।
- प्रो. गुलशन तनेजा, कुलसचिव, एमडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें