रोहतक। दिवाली के दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर दमकल विभाग अलर्ट है। विभाग की तरफ से आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। आग लगने पर आपात स्थिति से निपटने के लिए डायल 112 पर सूचना दे सकते हैं। दमकल विभाग के एफएसओ उत्कर्ष ने बताया कि रोहतक में 11 गाड़ियां आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात की गई हैं। इनमें से चार सिटी स्टेशन, तीन सेक्टर पांच, तीन महम व एक सांपला में तैनात की गई हैं। इसके लिए 80 कर्मियों की छुट्टी रद्द की गई है। अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। संवाद