सांपला। सांपला में सड़कों पर संभलकर चलिए। गड्ढों में बाइक का पहिया जाने से संतुलन बिगड़ने से चोट लग सकती है। वहीं सड़क पर फैली बजरी और उखड़ी सड़कों की परत से बाइक सवार फिसल रहे हैं। ये कहानी कस्बे और उसके आसपास की है।
पहले से जो सड़के टूटी हुई थी, अब बारिश की वजह से और हालात खराब हो गए हैं। ज्यादातर सड़कें पीडब्ल्यूडी व मार्केट कमेटी के अधिन आती है। सड़कों के निर्माण पर हर वर्ष लाखों रुपए के टेंडर होते हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि इनकी रिपेयर के नाम पर खाना पूर्ति होती है। कछ दिनों बाद सड़क खराब हो जाती है। हाल में आचार संहिता लगी हुई है। लोगों को करीब दो माह तक और सड़कों में बने गड्ढों को झेलना पड़ेगा। पीडब्ल्यूडी व मार्केट कमेटी और नगर पालिका ने बारिश से पहले इन गड्ढों पर ध्यान देना चाहिए था, ताकि लोगों को परेशानी ना होती, लेकिन ऐसा किसी भी विभाग ने नहीं किया।
हाईवे पर भी गड्ढे
नेशनल हाईवे नंबर 9 सांपला बाईपास पर सर्विस रोड पर भी जान लेवा गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भरने से छोटे वाहन चालक ज्यादा हादसे के शिकार हो रहे हैं।
खरखोदा मार्ग पर भी गड्ढे
कस्बे से नया बास बाइपास तक भी जगह-जगह से सड़क टूटी हुई है। इस पूरी सड़क की हालत खस्ता है। इसके अलावा दत्तौड़ से इस्माईला सड़क पर भी गड्ढे होने से वाहन चालक परेशान है।