फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वीरू के इशारे पर गब्बर के साथ नाची बसंती

Tue, 13 Feb 2024 05:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में आयोजित 37वें इंटर कॉलेज यूनिवर्सिटी नॉर्थ-वेस्ट जोन यूथ फेस्टिवल रंग तरंग में सोमवार को राधाकृष्णन सभागार में स्किट का आयोजन किया गया। मंच प्रस्तुति के दौरान खलनायक नेता ने अपनी मन की बात सबके सामने बोली तो वहीं गब्बर के साथ बसंती नाचती नजर आई। सीता ने रावण को मैगी देने के लिए लाइन ऑफ लक्ष्मण लांघी वहीं द्रोपदी ने अपनी सारी का पल्लू शकूनी मामा के हाथ में साैंपा।
विज्ञापन


चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के छात्रों ने सबसे बुरा कौन शीर्षक के साथ स्किट की प्रस्तुति दी। काली दाल या दाल ही पूरी काली, जो अंदर से भेड़िया वो चले चाल उसकी संगीत के साथ स्किट की शुरूआत की गई। मंच पर वक्ता सिद्धू के साथ तबले वाले सुरेंद्र ने समाज में प्रसिद्ध चार बुराई के पात्र 2024 पीढ़ी के रावण, गब्बर, शकूनी मामा और मोगैम्बो को बुलाया। रावण ने भिक्षा में सीता से दो मिनट में बनने वाली मैगी मांगी। वीरू के इशारों पर गब्बर के साथ बसंती नाची। वहीं शकूनी मामा के मांगने पर द्रोपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू ही मामा को सौंप दिया। स्किट का निर्देशन निदेशक नितिन सचदेवा ने किया।

भगवती फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर की छात्राओं ने जादू ( कुर्सी ) का खेल स्किट प्रस्तुत की। जो कुर्सी पर बैठा वो सच बोलने लगा। ढोंगी बाबा के बाद एक-एक कर खलनायक नेता, बड़बोला पत्रकार और घूसखोर पुलिसवाले ने भी अपना सच उगल दिया। स्किट का निर्देशन निदेशक पवन भारद्वाज ने किया।

डॉ विनोद तायल

डॉ विनोद तायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें