04सीटीके28...जिला बार में 2022-23 में चुनाव लड़ने वाले सतीश तंवर का स्वागत करते महासचिव दीपक हु
रोहतक। वीरवार को जिला बार एसोसिएशन के हाउस की बैठक में बार प्रधान अरविंद श्योराण व महासचिव दीपक हुड्डा आमने-सामने आ गए। महासचिव ने बैठक का ब्योरा जारी कर बताया कि 2022-23 में लाइब्रेरी पद पर सतीश आर्य निर्वाचित हुए थे लेकिन, उनकी डिग्री सही नहीं मिली। ऐसे में उनकी जगह सतीश तंवर को पिछले साल का लाइब्रेरियन माना जाएगा। उनका स्वागत भी किया गया है। प्रधान का कहना है कि अब 2024-25 के लिए चुनाव हो चुका है। अब विश्वदीप भारद्वाज लाइब्रेरी इंचार्ज हैं। अब पिछले साल का लाइब्रेरी इंचार्ज कैसे बनाया जा सकता है। हाउस में बार के अंदर बिजली किल्लत, एक साल से बंद पड़े शौचालय चालू करने का भी फैसला लिया गया। अरविंद श्योराण ने बताया कि बैठक का ब्योरा जारी करने का अधिकार प्रधान का होता है, जबकि महासचिव का कहना है कि उन्होंने हाउस की तरफ से ब्सोरा जारी किया है।