फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कहीं दिखे तो तुरंत शिकायत करें : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शिकायत दर्ज करने के लिए सिटीजन मोबाइल एप फॉर कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च कर दिया है। इस पर प्लास्टिक के बारे में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया इस मोबाइल एप को अपलोड करके लोग प्लास्टिक वेस्ट को जलाने, प्लास्टिक कचरा पड़ा होने, निर्माण, वितरण, स्टॉक, सेल एवं उपयोग आदि की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। यह एप परिवार पहचान पत्र की आईडी से खुलेगा और उसका मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। शिकायत दर्ज होते ही नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं, नगर निगमों के सुपरवाइजर के पास पहुंचेगी। शिकायत को गूगल मैप से जोड़ दिया है, जिससे उस स्थान की जानकारी भी मिलेगी, जहां की शिकायत है। शहरी स्थानीय निकाय के सुपरवाइजर मौके पर पहुंच कर ऑनलाइन चालान करके शिकायत का निपटान करेंगे। चालान की राशि का भुगतान भी ऑनलाइन, आरटीजीएस, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, फोन-पे आदि से कराया जा सकता है। उपायुक्त ने लोगों से कहा कि मोबाइल फोन में एप को डाउनलोड करें और जहां पर भी सिंगल प्लास्टिक का उपयोग, जलाने, कचरा, वितरण, स्टॉक, सेल आदि की जानकारी मिले तो उसकी शिकायत जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें