फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पांच साल में बलराज कुंडू की प्रॉपर्टी 63 करोड़ घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक/महम। वर्ष 2019 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विधायक बने, अब हरियाणा जनसेवक पार्टी के अध्यक्ष बलराज कुंडू की पांच साल में 63 करोड़ प्रॉपर्टी घट गई। रोहतक व गुरुग्राम में एक-एक केस भी दर्ज हैं। उनकी पत्नी परमजीत कुंडू की भी 4 करोड़ 33 लाख की प्रॉपर्टी कम हुई है। पिछले चुनाव में कुंडू पत्नी से अमीर था, अब पत्नी अमीर है।
विज्ञापन

भाजपा से टिकट न मिलने पर 2019 में बलराज कुंडू ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। विधायक बनने के बाद सत्ता के बजाय विपक्ष में शामिल रहे। 2019 में नामांकन के समय 53 वर्षीय बलराज कुंडू के पास 86 करोड़ 7 लाख रुपये चल व अचल संपति थी, जो अब 14 करोड़ 99 लाख रह गई है। उनकी पत्नी व कवरिंग प्रत्याशी परमजीत कुंडू के पास पांच साल पहले 55 करोड़ 11 लाख रुपये चल व अचल प्रॉपर्टी थी, जो अब 50 करोड़ 78 लाख रुपये रह गई है।
कुंडू पर दो केस दर्ज
बलराज कुंडू के खिलाफ 17 जनवरी 2020 में सिविल लाइन थाना रोहतक और 10 अक्तूबर 2020 में गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। दोनों केस में आईपीसी की धारा 420 लगी थी। कुंडू के पास 33 लाख की टोयटा गाड़ी व 14 लाख के करीब का सोना है। उनकी पत्नी परमजीत कुंडू के पास 14 करोड़ के करीब की जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें