फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बुजुर्गों की दौड़ में बलजीत व सुनीता ने मारी बाजी

Mon, 20 Oct 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
33 किलोई गांव में आयोजित हुई बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मौजूद विजेता टीम व साथ है आयोजक। स्रोत
विज्ञापन
रोहतक। किलोई के शिव कुमार मेमोरियल स्टेडियम में दीपावली के अवसर पर बास्केटबॉल की प्रतियोगिता आयोजित करवाई। इसमें अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके अलावा बुजुर्गों की दौड़ भी करवाई गई। अंडर 14 में शिव कुमार स्टेडियम, अंडर-17 में एसपीसी क्लब व अंडर-19 में किलोई की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। दौड़ मे पुरुष वर्ग में बलजीत प्रथम, नेशी द्वितीय व सतबीर तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सुनीता ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय व लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाबा भोला दास ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम को हुक्का, द्वितीय को कंबल व तृतीय को चादर व महिला वर्ग में प्रथम को पीतल की टोकनी, द्वितीय को कंबल व तृतीय को शॉल इनाम में दिया गया। इसके अलावा दौड़ में भाग लेने वाले सभी बुजुर्गों को 500-500 रुपये इनाम दिया गया। बाबा भोला दास व शिव कुमार कमेटी की ओर विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें