फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए बाल संस्कार कार्यक्रम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने रविवार को नए भवन में बाल संस्कार कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योगपति व रोटरी क्लब सफायर के अध्यक्ष विनय गोयल ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के लिए एक कमरे का फर्नीचर दान किया और उन्हें असफलताओं से घबराने के बजाय मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। मंच की अध्यक्षता विनोद जैन व मुख्य वक्ता डाॅ. कपिल कौशिक रहे। महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ. कपिल कौशिक ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मेहनत के बल पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में सीटी केबल की ओर से विद्यार्थियों को गर्म कपड़े, जूते आदि वितरित किए गए। इस अवसर पर विकास कंसल, दिनेश तायल, पवन गोयल, अजेश गुप्ता, संजय चावला व वेदप्रकाश साहनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें