फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आप नेता लवलीन टुटेजा, नवीन सांपला व संदीप को जमानत

Thu, 25 Jan 2024 04:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री दौरे के दौरान शांति भंग होने का अंदेशा मानकर पुलिस ने मंगलवार को आप के प्रदेश सचिव लवलीन टुटेजा, जिला उपाध्यक्ष नवीन सांपला और छात्र नेता दीपक धनखड़ को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से जमानत मिल गई। साथ में चेताया अगर दोबारा नियम तोड़ा तो दोबारा कार्रवाई की जाएगी। टुटेजा के खिलाफ आर्य नगर, जबकि नवीन व दीपक के खिलाफ पीजीआई थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। उधर, आप नेताओं ने सरकार पर जनता को गुमराह करने व पुलिस पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोनीपत रोड स्थित कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए आप नेता लवलीन टुटेजा ने कहा कि जब भी शहर में मुख्यमंत्री का दौरा होता है तो प्रशासन एक तानाशाही रवैया अपनाता है, जो कि लोकतंत्र में सही नहीं है, जिस तरह से आम आदमी पार्टी के नेताओं को नजरबंद कर उन पर केस दर्ज किए जाते हैं, यह आपातकाल की याद दिलाता है। जिला उपाध्यक्ष नवीन सांपला ने कहा कि साढ़े नौ साल के शासनकाल के दौरान भाजपा सरकार ने प्रदेश हित के लिए कोई काम नहीं किया। छात्र नेता दीपक धनखड़ ने कहा कि वे छात्रों की समस्याओं को लेकर कई बार मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांग चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्याएं नहीं सुनी गई। इस अवसर पर आप पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीन घुसकानी, सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेन्द्र गौतम, शिव मोहन गुप्ता, अरूण योगी, अंकित कपूर, सतपाल बजाज, संजय आलुवालिया, अरुण पुरी, मनीषा व कृष्ण हुड्डा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें