महम। बरसात के मौसम में जहां अन्य नहरों व रजबहों में पानी आ रहा है, वहीं बहलबा माइनर सूखा पड़ा है। किसान राजू नंबरदार, नान्हू मलिक, सोमबीर, मच्चड़ आदि ने बताया कि गन्ना व धान जैसी फसलों को पानी की सख्त जरूरत है लेकिन जलघर भी सूखा है। जन स्वास्थ्य विभाग ने सिंचाई विभाग को पत्र भेजकर पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा था पर विभाग विफल रहा। किसानों ने कहा कि अगर जल्द पानी नहीं आया तो फसल सूख जाएगी। संवाद