फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फुटबाल प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ ने झज्जर को हराया

Sun, 25 Aug 2024 04:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 73: मैच से पहले खिलाडिय़ों से परिचय लेते डीडीओ स्नेहलता।
विज्ञापन
बादली। फुटबाल खेल मैदान में चल रही जिला स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंडर-17 वर्ग में मातनहेल, झज्जर, बेरी और बहादुरगढ़ की टीमों के मुकाबले हुए।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले के लिए झज्जर और बहादुरगढ़ के बीच मैच खेला गया। कांटे के मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट से बहादुरगढ़ ने झज्जर को हराया। पेनल्टी शूट आउट में बहादुरगढ़ ने 4 गोल किए जबकि झज्जर की ओर से मात्र दो गोल किए गए। प्रतियोगिता के अंडर-19 और 14 की लड़कों की टीम से जिला स्तरीय टीम का चयन किया गया। टीम चयन मातनहेल, झज्जर और बहादुरगढ़ की ब्लॉक टीमों से किया गया है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीडीओ स्नेहलता ने किया। निरूपमा, मोनिका, सीमा, चेतना, छोटी देवी, अनिता, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अशोक, एडवोकेट अरविंद गुलिया, स्पोर्ट्स सोसाइटी प्रधान विक्की, प्रदीप कुमार, शमशेर डीपीई, प्रवीण डीपीई, राम भगत ठेकेदार, विकास और विनोद गुलिया मौजूद रहे। डीपीई शमशेर ने बताया कि जिला स्तरीय टीम का चयन भी कर लिया गया है जो कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगी।
विज्ञापन


0

रोल प्ले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कानोंदा रहा प्रथम

रोल प्ले एवं फोक डांस प्रतियोगिता के माध्यम से बुराइयों के खिलाफ दिया संदेश -जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान माछरौली में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित



फोटो-2, 3

संवाद न्यूज जऐंसी


झज्जर।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान माछरौली में डाइट प्राचार्य बीपी राणा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय लोक नृत्य, रोल प्ले, निबंध लेखन, वाद विवाद, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं कराई गई। डाइट इंचार्ज डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समाज में फैली हुई कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ये प्रतियोगिताएं करवाई जाती है। कार्यक्रम संयोजक राजीव देशवाल ने बताया कि सामाजिक बुराइयां जैसे नशा, लैंगिक असमानता, किशोर अवस्था के बालकों का चहुंमुखी विकास, इंटरनेट गैजेट और मीडिया लाइब्रेरी का सुरक्षित उपयोग आदि विषयों के प्रति जागरूक करने के लिए एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा पूरे देश में इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।



जिला एफएलएन संयोजक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेना एक पहलु है। इसके साथ-साथ कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना तथा विद्यार्थी ही सामाजिक चेतना के ध्वज वाहक बना सकते है। खंड स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम ने जिला स्तर की इस प्रतियोगिता में भाग लिया तथा जिला स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के प्रत्येक सदस्य को 2100, डेढ़ हजार और एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। संगीत अध्यापिका रिंकी, परीक्षित तथा प्रदीप कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर सुनील कुमार, भूपेंद्र सिंह रोज, सोनिया कौशिक मौजूद रहे।

रोल प्ले- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कानोंदा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती द्वितीय, राजकीय उच्च विद्यालय अकेहड़ी मदनपुर तृतीय

लोक नृत्य- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुड्डन प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय नौगावा द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरी तृतीय।



निबंध लेखन, वाद विवाद स्लोगन और पोस्टर मेकिंग में (वरिष्ठ वर्ग) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती प्रथम स्थान पर रहा

स्लोगन और पोस्टर मेकिंग में (कनिष्ठ वर्ग) राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांदोल प्रथम स्थान पर रहा।



निबंध लेखन (कनिष्ठ वर्ग) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाबोदा कलां प्रथम स्थान पर रहा।

वाद विवाद में (कनिष्ठ वर्ग) में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला प्रथम स्थान पर रहा।

फोटो 73: मैच से पहले खिलाडिय़ों से परिचय लेते डीडीओ स्नेहलता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें