फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वालीबॉल के पुरुष वर्ग में बहादुरगढ़ कॉलेज व महिला वर्ग में एमकेजेके अव्वल

Mon, 18 Dec 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
एमडीयू के खेला प्रांगण में इंटर कॉलेज पुरुष एवम महिला बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीतने के बाद
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के खेल प्रांगण में इंटर कॉलेज पुरुष एवं महिला वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ व महिला वर्ग में एमकेजेके ने खिताब जीता।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज पुरुष एवं महिला बीच वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने किया। खेले गए मुकाबलों में जी सी बहादुरगढ़ ने जाट कॉलेज को 2-1 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। यूटीडी, एमडीयू ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया था। इस अवसर पर एमडीयू रोहतक के खेल निदेशक प्रोफेसर आर पी गर्ग ने खिलाडिय़ों से परिचय लिया और सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. शकुंतला बेनीवाल, नरेश हुड्डा, पवन कुमार, नवीन सांगवान, डॉ. सुमन मान, डॉ. रेखा नरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें