महम (रोहतक)। शहर वार्ड नंबर चार के युवक सचिन सिंहमार से नौकरी लगवाने का झांसा देकर यूपी के बदायूं जिले के दातागंज निवासी अंशुल सक्सेना से 80 हजार रुपये ठग लिए। सोमवार को इस संबंध में महम थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में सचिन सिंहमार ने बताया कि वे प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह अंशुल सक्सेना को जानते थे। अंशुल ने उन्हें नौकरी दिलवाने का भरोसा दिया। कहा कि इसके लिए 80,000 रुपये देने होंगे। उन्होंने विश्वास करके 80 हजार रुपये उसे ट्रांसफर कर दिए। आरोपी पहले तो उसे बातों में उलझाता रहा। इसके बाद उन्हें न तो नौकरी दिलाई और न ही रकम वापस की। संवाद