फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाबा श्याम क्रिकेट एकेडमी ने 112 से जीता

विज्ञापन
07-ऑक्सीजन क्रिकेट ग्राउंड में मैच के बाद ​खिलाड़ी हार्दिक यादव को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते
विज्ञापन
रोहतक। ऑक्सीजन क्रिकेट ग्राउंड में सोमवार को खेले गए गोयल अंडर-14 स्प्रिंग कप के लीग मुकाबले में बाबा श्याम क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए मानसा को 112 रन से हरा दिया। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले हार्दिक यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा श्याम क्रिकेट एकेडमी की टीम 38 ओवर में 168 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मयंक यादव ने तीन चौकों की मदद से 36 रन बनाए। विराज ने चार चौकों की सहायता से 28 रन और प्रतीक ने तीन चौकों की मदद से 25 रन का योगदान दिया। डीसीए मानसा की ओर से पार्थिव सिंगला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट झटके। आशीष जैकब और ध्रुव गर्ग ने दो-दो विकेट हासिल किए। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए मानसा की टीम 23.4 ओवर में 56 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से उदय कौशिक और आरव सिंह ने 15-15 रन बनाए। बाबा श्याम क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज हार्दिक यादव ने 2.4 ओवर में दो रन देकर तीन विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें