फोटो 22 पुष्प अर्पित करते मुख्य अतिथि। प्रवक्ता
नारनौल। डॉ. आंबेडकर मिशन सोसाइटी, मंडलाना के तत्वावधान में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। डॉ. गुलशन प्रकाश मुख्य अतिथि रहे। मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य डॉ. शिवताज सिंह ने कहा कि बाबा साहेब संपूर्ण मानवता के मसीहा थे। कार्यक्रम में सुंदर लाल उत्सुक, कबीर संस्था के वाइस चेयरमैन बिरदी चंद गोठवाल, प्रधान कंवर सिंह और प्राचार्य महिपाल डाडैया आदि ने भी अपने विचार साझा किए। संवाद