फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय ने जीती बेस्ट को-ऑर्डिनेशन टीम ट्राॅफी

Sat, 17 Feb 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी हरियाणा शाखा ने हरिद्वार में छात्राओं के लिए राज्यस्तरीय छह दिवसीय यूथ रेडक्राॅस प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें हरियाणा के 18 विश्वविद्यालयों और 17 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय की टीम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के यूथ रेडक्राॅस प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डाॅ. संजय कुमार व काउंसलर डाॅ. नेहा आर्य ने बताया कि बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय की टीम समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम, लकी स्टार फाॅर यूथ प्रतियोगिता में प्रथम, एकल गायन में दूसरे व समूह गान में तीसरा स्थान पर रही। हरियाणा रेडक्राॅस के जनरल सेक्रेटरी डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने विजेताओं को ट्राॅफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कैंप के जनरल सेक्रेटरी डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय की टीम व वाई.आर.सी प्रोग्राम कॉर्डिनेटर, काॅउसलर डाॅ. नेहा आर्य की टीम को बेस्ट को-ऑर्डिनेशन टीम ट्राॅफी से सम्मानित किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर चाॅसलर डाॅ. अंजना राव व वाइस चाॅसलर डाॅ. आर.एस. यादव ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने चारों ओर के वातावरण को संरक्षित करने का और जीवन को अनुकूल बनाए रखने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मनोज कुमार वर्मा, चिकित्सा प्रभारी डॉ. ललित कुमार, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. नवदीप बिसला, डॉ. अमृत व छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें