फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने सीखा पिज्जा बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तिलियार लेक स्थित होटल प्रबंधन संस्थान में सोमवार को बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की 15 छात्राओं ने संस्थान का शैक्षणिक दौरा किया। संस्थान के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि इस दौरे पर छात्राओं के लिए बेकरी शेफ बृजेश वाधवा ने एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पिज्जा व कुकीज बनाना सीखा। छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रिंसिपल इंचार्ज संजीब और प्रियंका हुड्डा ने बेकरी के व्यवसाय के बारे में बताया। प्रोफेसर डॉक्टर एकता ने स्टाफ का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें