फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाबा कांशीगिरि के प्राचीन डंडे की नगर परिक्रमा करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सिद्ध श्री 108 मंदिर बाबा कांशीगिरि जी महाराज का 78वां वार्षिकोत्सव गुरुवार से आरंभ हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। भव्य रथ पर विराजमान बाबा कांशीगिरि के प्राचीन डंडे को नगर परिक्रमा करवाई गई।
विज्ञापन

पंडित पवन कौशिक ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अजा एकादशी की शुभकामना दी और एकादशी व्रत के महत्व को बताया। उन्होंने बताया कि एकादशी का उपवास व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रद्धालुओं को एकादशी का व्रत जरूर रखना चाहिए। एकादशी का व्रत रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती हैं।

हरिद्वार धाम के प्रधान नरेंद्र मदान के कहा कि बाबा कांशीगिरि जी महाराज के डंडे की महिमा और शक्ति के प्रचार के लिए वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा के श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के सहयोग से शहर में शोभा यात्रा निकाली गई है। बहादुरगढ़, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल सहित अन्य शहरों से बाबा के भक्त वार्षिकोत्सव में बाबा के पावन डंडे का आशीर्वाद लेते आते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा कांशीगिरि मंदिर स्थित उनके पावन डंडे का पुष्पाभिषेक से हुआ। शोभा यात्रा में राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी भी प्रस्तुत की गई। नगर पार्षद सुषमा तिलक राज गोसाई ने ध्वजारोहण कर यात्रा को रवाना किया। शोभा यात्रा मंदिर बाबा कांशीगिरि से आरंभ होकर मां वेष्णो चौक, मौहल्ला हरिपुरा, मढ़ी दुर्गा माता मंदिर, सिलानी गेट, भट्टी गेट, रायल पैलेस, अखंड ज्योति मंदिर, आंबेडकर चौक, नेता जी सुभाष चौक, डायमंड चौक, मेन बाजार हनुमान मंदिर होते हुए मंदिर परिसर में ही संपन्न हुई।
शोभायात्रा के दौरान बाबा कांशीगिरि महाराज के जयकारे लगाते हुए पुरुष एवं महिलाएं डीजे पर मुझे रास आ गया तेरे दर पे सर झुकाना..व अन्य भक्ति गीतों पर नाचे। इस मौके पर श्रद्धालुओं को जलपान की सुविधा भी करवाई गई। सुधांशु हंस ने बताया कि कार्यक्रम में मंदिर संरक्षक श्रवण मदान, हरिद्वार धाम के धाम प्रधान नरेंद्र मदान, वीके नरुला, डॉ. रूपचंद अरोड़ा, हिमांशु उर्फ हन्नी, भारत भूषण नंदा, पदम खट्टर, दिनेश खट्टर और पूनम सहित मंदिर समिति के सदस्य शोभायात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें