फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विश्व बाइपोलर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में विश्व बाइपोलर दिवस के अवसर पर सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 66 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में मानसिक बीमारियों के प्रति फैली गलत धारणाओं को दूर करना था। कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बाइपोलर विकार के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टरों ने बाइपोलर को एक गंभीर मानसिक बीमारी बताते हुए कहा कि इसमें व्यक्ति के मूड और व्यवहार में अचानक बदलाव देखने को मिलते हैं। इस व्यवहार को समय पर पहचान और उपचार से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें