फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नशामुक्ति अभियान को लेकर निकाला जागरूकता मार्च

Tue, 03 Nov 2026 09:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले में नशामुक्ति जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) रोहतक की तरफ से आयोजित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में यह मार्च निकाला गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने पर जोर दिया। मार्च में नशामुक्ति अभियान के संचालक निर्मल सिंह शामिल हुए। राज्य नशामुक्ति केंद्र पीजीआईएमएस ड्रग-डी-एडिक्शन सेंटर से डॉ. विनय, डॉ. सिद्धार्थ और डॉ. सुनील राठी भी मौजूद थे। रोहतक पुलिस की टीम से एएसआई मोहन सिंह और उनकी टीम ने भी मार्च में भाग लिया। जिला शिक्षा कार्यालय से कविता नरवाल (डीईओ कोऑर्डिनेटर) भी उपस्थित थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें