ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
धारूहेड़ा। गांव खरखड़ा व भटसाना में नशा मुक्ति टीम की तरफ से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। इसके साथ ही नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। कहा कि किसी भी साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। संवाद