19 मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को जागररूक करने पहुंची टीम। टीम
फोटो: 19
रोहतक। मेडिकल सर्विस सेंटर (एमएससी) टीम ने शुक्रवार को शहर में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया जिसमें महिलाओं को मासिक धर्म व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें निशुल्क सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए गए। एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को निशुल्क एलबेंडाजोल दवा भी वितरित की गई। एमएससी रोहतक यूनिट के सचिव डॉ. सचिन ने बताया कि टीम हर माह महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। संवाद