35-ऑल इंडिया फॉरेस्ट सर्विसज की परीक्षा में तीसरा रेंक प्राप्त करने पर सिद्धार्थ को सम्मानित कर
रोहतक। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में सिद्धार्थ सिगरोहा को तीसरा स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया है। आरडब्ल्यूए ने मोमेंटो और शाल से सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया है। इस अवसर पर रणबीर सिंह छिल्लर, मास्टर ओमप्रकाश सांगवान, एम एस दुहन, डॉ. रणजीत सिंह मलिक, प्रदीप कालीरमण व आदि सदस्य उपस्थित रहे। संवाद