फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बामडोली गांव के अविकेश बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
-फोटो 60 : अविनेश अपने माता-पिता के साथ।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बामड़ोली गांव निवासी अविकेश छिल्लर का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। अविनेश ने अखिल भारतीय स्तर पर 25वां स्थान हासिल किया है। अविकेश के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। पिता सतबीर सिंह ने बताया कि अविकेश ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से पूरी की। महाविद्यालय में पढ़ने के दौरान ही अविकेश ने राष्ट्रीय कैडेट कोर में हिस्सा लिया, जहां अध्यापकों और वरिष्ठ विद्यार्थियों से प्रेरणा मिली। वहीं से भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए तैयारी शुरू की। अविकेश के दादा चौ. चंद्र सिंह एक किसान थे। अविकेश बॉक्सिंग और लॉन टेनिस खिलाड़ी के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में अविनेश की ट्रेनिंग चेन्नई में होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें