फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष रोड पर ऑटो पलटा, बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सुभाष रोड पर ऑटो पलटने से झज्जर के बुजुर्ग घायल हो गये। उसे राहगीरों ने सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव बिरोहड़ निवासी बिजेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उसके पिता बलबीर सिंह खासी की दवाई लेने के लिए रोहतक आए थे। दवाई लेने के बाद उसके पिता को बहन के घर जुलाना जाना था। वे मेडिकल मोड़ से ऑटो में सवार हो गए। चालक तेजी से ऑटो चला रहा था। उसके पिता ने स्पीड कम करने के लिए कहा, लेकिन चालक नहीं माना। जब ऑटो सुभाष रोड पर प्रताप टॉकिज के सामने पहुंचा तो चालक ने एकदम कट मार दिया। इससे ऑटो पलट गया। नीचे गिरने से उसके पिता घायल हो गए। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें