फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साइकिल प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने पर अतुल का सम्मान

Sat, 23 Mar 2024 04:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। उपमंडल के गोयला कला गांव के अतुल ने कुरुक्षेत्र के गांव बोहर में आयोतिज राज्य स्तरीय साइकलिंग खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अतुल का ग्राम पंचायत ने गांव में स्वागत किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। सरपंच देवेंद्र सिंह और सतीश कुमार स्वागत समारोह में कहा कि अतुल के भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए गांव की ओर से सहयोग किया जाएगा। देवेंद्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतियोगिताओं में भागीदारी जरूरी है। खिलाड़ी अतुल कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का छात्र है। प्रतियोगिता 18 और 19 मार्च को हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में खिलाडिय़ों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें