टिटौली गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पर परसे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। टिटौली निवासी सोनू ने दी शिकायत में बताया कि 15 अगस्त को रात करीब साढ़े आठ अपने ताऊ के मकान पर बैठकर हुक्का पी रहा था। साथ में साथ में ताऊ का लड़का अशोक, शौकीन व चाचा अलीम भी था। सभी आपस में पारिवारिक बातचीत कर रहे थे। उस समय गांव का युवक प्रदीप, सन्नी व राकेश उर्फ रोकी और अकिंत अपने साथी प्रदीप व अन्य के साथ आए। आते ही प्रदीप ने फरसे व एक अन्य ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में सोनू, अशोक, शौकीन व अली को चोटें आई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।