बहादुरगढ़। अमित कुमार निवासी छिकारा कॉलोनी ने बताया कि 25 मार्च को वह अपनी मां मीना देवी के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान कॉलोनी के ही रहने वाले सुंदर उर्फ बंटी ने अपने दोस्तों छोटू और सोनू के अलावा अन्य के साथ दुकान पर पहुंचा और मारपीट करने लगे। इसी दौरान मेरा बड़ा भाई चंदन अपने दोस्तों आकाश व विकास निवासी काठमंडी के साथ पहुंच गया। उनके पहुंचने के बाद भी सुरेंद्र, सोनू व छोटू और उनके साथियों ने मिलकर डंडों व बिटो से हम सभी पर वार कर दिए। हम वहां से अपनी जान बचाकर भागे। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।