24 रोहतक के भालौठ में युवाओं को सम्मानित करते जमना दास मंदिर समिति के पदाधिकारी। स्रोत : ग्राम
- फोटो : Archive
रोहतक। भालौठ स्थित जमना दास मंदिर में मंगलवार को हवन व भंडारा कार्यक्रम किया गया। सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के वाइस चेयरमैन एडवोकेट अभिमन्यू भालौठ ने महाराज जमना दास के जन्मदिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम किया गया। हवन के बाद मंदिर समिति ने गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 10वीं, 12वीं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसके अलावा तैराकी के एशियन गेम्स जकार्ता 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी आरती व गोल्ड मेडल विजेता निशांत सहित अन्य खिलाड़ियों का फूल माला व रुपयों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। संवाद