फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आश्रम में हुआ अथर्ववेद पारायण यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक । आर्य नगर स्थित वैदिक भक्ति साधन आश्रम में कार्तिक पूर्णिमा पर अथर्ववेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया गया। तीसरे दिन राजस्थान से आए मुख्य वक्ता आचार्य सोमदेव ने घरों में लगे चित्रों के चित्त पर प्रभाव और आदर्श पत्नी के गुणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने द्रौपदी और माता कुंती के प्रेम को सास-बहू के लिए आदर्श बताया। इससे पहले कन्या गुरुकुल रुड़की की ब्रह्मचारिणियों ने अथर्ववेद के मंत्रों का सस्वर पाठ किया और यजमानों ने आहुतियां दीं। यज्ञ ब्रह्मा आचार्य शक्तिदेव ने कहा कि हिंदू समाज ने आपसी तालमेल छोड़ दिया है। मंत्री जितेंद्र मेहता ने बताया कि 23 नवंबर को भजन संध्या और 24 नवंबर को पूर्णाहुति होगी। सुमन भाटिया ने भजन सुनाए। संदीप काहनी, जगदीश आहूजा, यशपाल भाटिया, संजय कथूरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें