रोहतक। शहर के सैनी आनंदपुरा में ठगों ने ऑनलाइन एक युवक के खाते से 49 हजार 999 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में कॉल करके दूसरी बार ओटीपी नंबर पूछा। पीड़ित ने ठग का अहसास होने पर सिटी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक सैनी आनंदपुरा निवासी कर्मबीर ने दी शिकायत में बताया कि उसका गौड़ कॉलेज के पीछे मकान है। साथ ही उसने क्रेडिट अकाउंट खुलवा रखा है। धोखाधड़ी करके उससे ठगों ने 49 हजार से ज्यादा रुपये ठग लिए। बाद में मैसेज आया तो पता चला कि उसका पैसा निजी फर्म में चला गया। इसके बाद फोन आया और ओटीपी नंबर और पूछा गया। उसने ओटीपी बताने की बजाय थाने में शिकायत दर्ज करवाई। ब्यूरो