फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अशोक कुमार ने नेशनल बोशिया चैंपियनशिप में जीता कांस्य

विज्ञापन
04जेएनडी12: बोशिया चैंपियनशिप में कांस्य मेडल विजेता अशोक कुमार गुरूकुल खेड़ा। स्रोत : काेच
विज्ञापन
जींद। अहमदाबाद में आयोजित 10वीं सीनियर नेशनल बोशिया चैंपियनशिप 2025-26 में गुरुकुल खेड़ा के खिलाड़ी अशोक कुमार ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने इंडिविजुअल बीसी-थ्री वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता अहमदाबाद के वीर सावरकर खेल परिसर में आयोजित की गई और देश के 22 राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। अशोक कुमार ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन रणनीति, धैर्य और सटीक खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और कांस्य पदक मुकाबले में जीत दर्ज की। अशोक कुमार इससे पहले बहरीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बोशिया प्रतियोगिता में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें