फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अशोक महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सामाजिक एकजुटता से लेकर राजनीतिक भागीदारी तक, वैश्य समाज को संगठित करने के प्रयासों के लिए अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला को महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के जनपथ स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 14 नवंबर को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ओर से आयोजित अग्र अलंकरण समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल ने बुवानीवाला को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2009 में संगठन की स्थापना के पीछे समाज को एक साझा मंच पर लाने की सोच थी। तायल ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान, पंचायत और निकाय चुनावों में भागीदारी तथा समाज के योग्य लोगों को नेतृत्व के अवसर दिलाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजीव जैन भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें