11-शीश महल पटियाला में लगे सरस मेले में हरियाणवी दीपक लोक व फाग नृत्य की प्रस्तुति देते रंगारंग
- फोटो : खाद्य पदार्थों के सैंपल पैक करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
रोहतक। रंगारंग आर्ट एंड कल्चर एसोसिएशन हरियाणा एवं नॉर्थ जोन कल्चर सेंटर के संयुक्त प्रयास से शीश महल पटियाला में आयोजित सरस मेले में हरियाणवी लोकनृत्य दीपक लोक एवं फाग नृत्य पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। रोहतक के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोकधुनों की प्रस्तुति पर दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे। कार्यक्रम में नॉर्थ जोन कल्चर सेंटर, पटियाला के अतिरिक्त निदेशक रविंद्र शर्मा ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन ने हरियाणवी संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की है। इस अवसर पर संगठन के प्रधान सुरेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, मोहन सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत सागर, हिमांशु अलहावत उपस्थित रहे। संवाद