रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने शुक्रवार को टैगोर सभागार में विजुअल आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों की बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। पूर्व आईएएस अधिकारी विवेक अत्रे इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। विजुअल आर्ट्स विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने प्रदर्शनी के संदर्भ में जानकारी दी। विभाग के प्राध्यापक डाॅ. अंजलि दूहन, संजय कुमार तथा राजेश चौहान ने विद्यार्थियों को कृतियों बारे में बताया। प्रदर्शनी में विभाग के विद्यार्थियों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। इसमें लैंड स्केप, पोट्रेट, प्रिंट, स्कल्पचर आदि कला विधाएं शामिल रहीं। इस दौरान डीन सीडीसी प्रो. एएस मान, डीन स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. रणदीप राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्यूरो