महम। पुलिस एवीटी स्टाफ की टीम ने गांव निंदाना में स्थित घर में चोरी के आरोपी अमरजीत निवासी गांव निंदाना को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरीशुदा चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। प्रभारी एवीटी स्टाफ उपनिरीक्षक गोर्धन सिंह ने बताया कि गांव निंदाना निवासी अंकित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर थाना महम में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अंकित की मां व अंकित दोनों रोहतक शहर में नौकरी करते हैं। 25 अप्रैल को अंकित सुबह करीब 11 बजे अपने घर पर ताला लगाकर ड्यूटी पर चला गया। शाम करीब 6:30 बजे अंकित की मां अपनी ड्यूटी से घर वापस आई तो घर के कमरों के ताले टूटे हुए मिले व सारा सामान बिखरा हुआ मिला। संवाद