रोहतक। शहर मॉडल टाउन में जैन मंदिर के नजदीक तीन दोस्तों को बाइक सवार हथियारबंद 20 लड़कों ने बुरी तरह पीटा। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर चार निवासी आशु ने कहा है कि वह अपने दोस्त सेक्टर चार निवासी साहिल व इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी समीर के साथ मॉडल टाउन आया था। शाम करीब साढ़े सात बजे करीब 20 लड़के बाइक पर सवार होकर आऐ। इनके हाथों में डंडे, रॉड व बिंडे थे। इन्होंने आते ही हम पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में तीनों अलग-अलग दिशा में भाग कर जान बचाई। भागते समय आशु को पकड़ कर काफी पीटा व बाइक पर बैठा कर कमरे में ले गए। यहां भी पिटाई की। बेहोश होने पर पानी डाल कर होश दिलाया। फिर बाइक पर बैठा कर सेक्टर चार की पुलिया पर छोड़ दिया। जाते हुए किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।