फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम शुगर मिल में 40 युवाओं को अप्रेंटिसशिप, फिटर की सीटें फिर खुलीं

विज्ञापन
महम शुगर मिल में काम करते अप्रेंटिस के तहत भर्ती हुए युवा । स्रोत मिल प्रशासन
विज्ञापन
महम। शुगर मिल ने सीजन 2026 के लिए 40 युवाओं को विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में अप्रेंटिस पदों पर जॉइनिंग दी है। यह भर्ती प्रक्रिया 18 अगस्त को पूरी की गई। प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर ने बताया कि फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्लंबर जैसी कई ट्रेडों में भर्ती हुई। आवेदन 9 अगस्त तक पोर्टल के माध्यम से लिए गए थे। चयन मेरिट आधारित और पारदर्शी रहा। चयनित 40 अभ्यर्थियों में 23 सामान्य वर्ग, 12 अनुसूचित जाति और पांच अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। फिटर ट्रेड की चार सीटें रिक्त हैं। इन सीटों के लिए अप्रेंटिस पोर्टल 19 से 26 अगस्त तक दोबारा खोला गया है। मुकुंद तंवर ने युवाओं से अप्रेंटिसशिप अवधि को सीखने और कौशल विकसित करने के अवसर के रूप में लेने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें