रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड प्रोगाम्स तथा ऑनलाइन मोड प्रोगाम्स में एडमिशन के लिए 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल ने बताया कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड प्रोग्राम्स तथा ऑनलाइन मोड प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए 3 हजार रुपये विलम्ब शुल्क के साथ अभ्यर्थी अब 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन में इंटरमीडिएट स्टूडेंट्स 4 हजार विलम्ब शुल्क के साथ 15 नवंबर तक एडमिशन ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी एमडीयू वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।