फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित : यशपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हरियाणा राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह आवेदन 30 दिसंबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न श्रेणियों में 14 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार धनराशि तय की गई है। इसमें सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए 5 लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। शन्नो देवी पंचायतीराज पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, लाइफ टाइम अचिवर्स अवॉर्ड के लिए 51 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, एएनए, नर्स, महिला एमपीडब्ल्यू (2 पुरस्कार) के लिए 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी के लिए 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र हैं। सरकारी कर्मचारी (2 पुरस्कार) के लिए 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, सामाजिक कार्यकर्ता (2 पुरस्कार) के लिए 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र व महिला उद्यमी (2 पुरस्कार) के लिए 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र निर्धारित किए गए हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आवेदन की योग्यताएं व शर्तें विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें