जींद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए गृह मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 15 अगस्त है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि नामांकन या अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी।