रोहतक। उपायुक्त एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने बहादुरी, खेलकूद, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। चयनित बच्चों को जनवरी 2027 में राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। पुरस्कारों की घोषणा 26 दिसंबर को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस पर की जाएगी।