फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में मर्सी चांस के लिए आवेदन 7 जुलाई तक

Wed, 24 Jun 2026 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए मर्सी चांस के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 कर दी है। पहले निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थी अब अतिरिक्त समय का लाभ उठा सकेंगे। इस फैसले से उन छात्रों को सबसे अधिक फायदा होगा जिनकी डिग्री किसी कारण वश अधूरी रह गई थी। मर्सी चांस के तहत विद्यार्थी दोबारा परीक्षा देकर अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे। साथ ही उन्हें अपने अंकों में सुधार (इम्प्रूवमेंट) का अवसर भी मिलेगा। हालांकि बीएड पाठ्यक्रम में अंक सुधार की सुविधा लागू नहीं होगी। जबकि परीक्षाएं अगस्त 2026 में विश्वविद्यालय परिसर में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें