रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से संबंधित सरकारी व निजी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बीएससी नर्सिंग, बीपीटी, पैरामेडिकल, पोस्ट बीएससी नर्सिंग, एनपीसीसी, एमएससी नर्सिंग व एमपीटी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 2 सितंबर कर दी गई है। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की समय सीमा बढ़ाने के अलावा प्रवेश प्रक्रिया का शेष कार्यक्रम पहले की तरह रहेगा। संवाद