फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चिराग योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू, एक से 10 अप्रैल तक होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। चिराग योजना के तहत प्राइवेट स्कूलों में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों ने अपनी सहमति विभाग के पोर्टल पर दर्ज करवाई है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार यानी एक लाख 80 हजार सालाना इनकम वाले परिवार के विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों में दाखिला मिल सकेगा। अभिभावक छात्र सहमत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। स्कूल प्राप्त आवेदन पत्रों का विवरण विभागीय पोर्टल पर दर्ज करेंगे, जिन स्कूलों में सीटों से ज्यादा आवेदन प्राप्त होंगे तो उस स्थिति में दाखिले के लिए एक से पांच अप्रैल के बीच ड्रा निकाला जाएगा। इसके अलावा एक से दस अप्रैल तक निजी स्कूल प्राप्त आवेदनों पर दाखिले की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। निजी स्कूल सफल विद्यार्थियों की सूची स्कूल के नोटिस बोर्ड पर दर्शाएंगे। 15 अप्रैल तक रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों के दाखिले दिए जाएंगे। आय परिवार पहचान पत्र की वार्षिक सत्यापित आय से मान्य होगी। विद्यार्थी के पास पिछले स्कूल का स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र और परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी लाभपात्र
योजना के तहत कक्षा तीसरी से 12वीं तक निजी स्कूल में उन विद्यार्थियों को दाखिला दिया जा सकेगा, जो वर्तमान में सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को योजना का पत्र जारी कर दिया है। इसके बाद संबंधित स्कूल कक्षा के अनुसार सीटों का विवरण विभागीय साइट पर देगा और सीटों का ब्यौरा अपने नोटिस बोर्ड पर दर्शाएगा। छात्र या उनके अभिभावक योजना का लाभ लेने के लिए 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

खंड के एक से ज्यादा निजी स्कूलों में कर सकेंगे आवेदन
दाखिले के लिए विद्यार्थी अपने खंड के एक से ज्यादा स्कूलों में आवेदन कर सकेंगे। विद्यालय छात्रों व अभिभावकों से प्राप्त आवेदन पोर्टल पर अपलोड करेगा। जिन विद्यालयों में सीटों से ज्यादा आवेदन प्राप्त होंगे, ऐसी स्थिति में दाखिले के लिए ड्रा के माध्यम से एक से पांच अप्रैल तक ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों द्वारा अपने बच्चे के लिए निजी स्कूलों में आवेदन करना होगा। आवेदन करने पर अभिभावक को रसीद मिलेगी। यह प्रक्रिया 31 मार्च तक चलेगी।
सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें