रोहतक। माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट में वर्ष 2026-27 में निशुल्क शिक्षा के लिए कक्षा तीसरी से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश परीक्षा आवेदन 15 मार्च तक जमा होंगे। ट्रस्ट सदस्य राजीव जैन ने बताया कि काठमंडी स्थित शांत नगर के जांगड़ा स्कूल की नई बिल्डिंग में एक मार्च से 15 मार्च तक सुबह 11 बजे से सायंकाल 5 बजे तक आवेदन जमा होंगे। कक्षा 5वीं से 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल को ट्रस्ट की नई बिल्डिंग में होगी। साक्षात्कार 19 अप्रैल को होगा। कक्षा तीसरी व चौथी कक्षा के 20-20 छात्र-छात्राओं का चयन ट्रस्ट में प्रवेश फॉर्म जमा करवाने के बाद स्कूल में प्राप्त अंक व पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। संवाद