11सीटीके38.. पीजीआई में छात्र चौक पर कैंडल जलाकर न्याय की गुहार लगाते पीजी छात्र। स्रोत:पीजीआई
रोहतक। पीजीआईएमएस परिसर में पीजी चिकित्सकों ने पश्चिम बंगाल के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के मामले में एक बार फिर से जल्द न्याय की गुहार लगाई है।
रेजिडेंट डॉक्टर जो न केवल पीड़िता डॉक्टर के लिए त्वरित न्याय मांग रहे हैं, बल्कि देशभर में रेजिडेंट डॉक्टर्स के लिए अस्पतालों में सुरक्षित वातावरण और सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग भी कर रहे हैं। उनके साथ एकजुटता दिखाते हुए आज पीजीआईएमएस व डेंटल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स और छात्रों ने पीजीआईएमएस के छात्र चौक पर कैंडल जलाकर अपना रोष प्रकट किया। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन व अंडरग्रेजुएट छात्र संगठन के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। ब्यूरो
11सीटीके38.. पीजीआई में छात्र चौक पर कैंडल जलाकर न्याय की गुहार लगाते पीजी छात्र। स्रोत:पीजीआई