फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल करीम टूंडा की वीसी से लगी हाजिरी, तीन गवाहों को फिर भेजा जाएगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वर्ष 1997 में शहर की पुरानी सब्जी मंडी व किला रोड बाजार में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में एडीजे कोर्ट में अब 22 मार्च को सुनवाई होगी। शुक्रवार को जेल में बंद धमाकों के आरोपी अब्दुल करीम टुंडा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला अदालत में हाजिरी लगाई। अदालत ने गवाही के लिए न पहुंचे दो महिलाओं सहित तीन गवाहों को फिर से समन भेजने का निर्णय लिया है। वर्ष 1997 में सबसे पहले पुरानी सब्जी मंडी की फड़ी के पास अचानक जोरदार धमाका हुआ। बम धमाके से मंडी में न केवल हड़कंप मच गया, बल्कि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच की जांच पड़ताल शुरू की थी कि किला रोड बाजार में एक रेहड़ी पर धमाका हो गया। सिलसिलेवार हुए बम धमाकों में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन कई लोग घायल जरूर हुए। मामले में दिल्ली पुलिस ने एक युवक को काबू किया था। युवक ने खुलासा किया था कि धमाकों के पीछे अब्दुल करीम टुंडा का हाथ है, लेकिन उस समय तक टुंडा पाकिस्तान जा चुका था। बताया जा रहा है कि वहां पर आरोपी कराची शहर में रहने लगा था। बाद में नेपाल के रास्ते लौट रहा था। दिल्ली पुलिस को इसी भनक लग गई और उसे नेपाल-यूपी बॉर्डर से दबोच लिया। तभी से आरोपी के खिलाफ जिला अदालत में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें